
रायगढ़, 27 जून 2026। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने चिटफंड ठगी के एक बड़े मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़े आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने स्व-रोजगार, अधिक मुनाफे और बैंक ऋण की सुविधा का झांसा देकर धरमजयगढ़ क्षेत्र के चैनपुर, सिथरा, जबगा और जमाबीरा गांव की 165 ग्रामीण महिलाओं से लगभग 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से ऋण दिलाया गया और उनके नाम पर दुकानें संचालित कराई गईं, लेकिन व्यवसाय से होने वाली आय पर कंपनी संचालकों ने कब्जा कर लिया। महिलाओं को हर माह 2,700 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया, जिससे उन पर बैंक ऋण चुकाने का अतिरिक्त बोझ आ गया।
मामले में बाल कुमारी राठिया की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में कंपनी के डायरेक्टरों और सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने पूर्व में कंपनी एजेंट मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह और गुड़िया देवी के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

धरमजयगढ़ पुलिस लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने श्याम सिंह राजपूत को जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा से तथा बलराम बंजारा को खरसिया क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा -निर्देशन पर ASP अनिल सोनी,SDOP धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई गंगाराम भगत, सुरेन्द्र वर्मा, राम संजीवन, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी तथा आरक्षक ललित राठिया और इलियास केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत आर्थिक अपराधों और फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की मेहनत की कमाई हड़पने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































