देश

महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली,08मार्च 2025 । दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की


भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद


उसके बाद महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की सह संयोजक अलका गुर्जर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ


जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है।

दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button