
बिलासपुर। सार्वजनिक सड़क पर चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले में थाना कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्टिका कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड पर दिनांक 24 मई 2026 की रात लगभग 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान चालक ने कार की छत पर एक युवती को बैठाकर स्टंटबाजी की, जिससे युवती की जान जोखिम में पड़ गई।
घटना की शिकायत सेंदरी निवासी धर्मेंद्र सूर्यवंशी द्वारा थाना कोनी में दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि स्टंट के कारण सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी तथा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन से बचें। इस तरह की हरकतें न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































