छत्तीसगढ़

नशे में BSF के जवानों ने लड़की को छेड़ा नकली पुलिस बनकर गाड़ी में जबरन बैठाने का आरोप….

भिलाई,09 मार्च 2025 भिलाई में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों BSF जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है।

NSUI कार्यकर्ताओं ने लड़की को बचाया

जवानों से लड़की को बचाने वाले सुखसोनी बज्जे ने बताया वो देर शाम पार्क में घूमने आया था। उसने देखा कि दो आदमी एक लड़की को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे।

जब वो लड़की को बचाने आया तो देखा की जवान शराब के नशे में हैं। उन्होंने सुखसोनी को भी पकड़ा और उससे नाम पता पूछकर वहां जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो लोग टीआई और उससे बड़े अधिकारी हैं। इस पर सुखसोनी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुनील वर्मा को बुलाया।

सुनील ने वहां जाकर उसे रोका, तब तक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही वहां आए। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के निर्देश पर दो आरोपियों को पकड़ा गया और गाड़ी के साथ ट्रैफिक टावर नेहरू नगर लाया गया। इसके बाद आरोपियों को सुपेला पुलिस को बुलाकर हैंडओवर कर दिया गया।

कई लड़कियों से कर रहे थे पूछताछ

एनएसयूआई के जिला कार्यकर्ता सुनील वर्मा ने बताया कि उसके पास फोन आया कि यहां कुछ पुलिस वाले उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। अकेली लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे हैं। इसके बाद सुनील ट्रैफिक पुलिस टावर पहुंचा और वहां से कुछ जवानों को लेकर मदद के लिए पहुंचा।

गाड़ी में मिली शराब की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक

बीएसएफ के पकड़े गए दोनों जवान शराब के नशे में थे। उनका टेक हेडक्वार्टर कांकेर बताया जा रहा है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की बताई जा रही है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button