छत्तीसगढ़

कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

गरियाबंद 3 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 01 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक समय प्रातः 09:00 बजे से 12:15 बजे के मध्य जिला गरियाबंद अंतर्गत 68 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को  कक्षा 10वीं विषय हिन्दी की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न  हुई।  जिसमें जिला गरियाबंद के कक्षा 10वीं में पंजीकृत विद्यार्थी 8036 में से 7845 विद्यार्थी उपस्थित एवं 191 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला गरियाबंद के गठित निरीक्षण दल ( उड़नदस्ता ) द्वारा 68 परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण उपरान्त परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग, नकल प्रकरण निरंक रहा एवं परीक्षा का संचालन शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया ।

परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन, परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग, नकल प्रकरण के रोकथाम एवं निरीक्षण हेतु कलेक्टर  एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड स्तर पर 09 एवं जिला स्तर पर 02 कुल निरीक्षण ( उड़नदस्ता) गठित किया गया है। निरीक्षण दल ( उड़नदस्ता) गठित किया गया है। निरीक्षण ( उड़नदस्ता) प्रत्येक परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्रों का सतत रूप से निरीक्षण करेंगे। जिला गरियाबंद में कक्षा 10वीं में 8036 एवं कक्षा 12वीं में 5911 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button