देश

पत्नी से परेशान पूर्व MLA के बेटे ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी बचाना-पढ़ाना बंद करो

मध्यप्रदेश ।देवास से पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा के बेटे ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसने जहर खाने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, साला और सास को बताया है। दोनों की शादी 2009 में हुई थी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    ये है मामला

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पूर्व विधायक के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खाया है। इसके लिए उसने चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा की शादी कभी मत करना। इसके साथ ही उसके कई और बातों का भी जिक्र किया है।

पूर्व बीजेपी विधायक सुरेन्द्र वर्मा के बेटे प्रमोद वर्मा  ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है। उसके पास से मिले चार पेज के सुसाइड नोट में कई हैरान करने वाली बातें भी लिखी हैं। उसने लिखा की सरकार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे कई घर उजड़ गए हैं। इसके साथ ही उसने लिखा है कि किस तरह से उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।

शुक्रवार रात को हुआ था झगड़ा

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद बेटे ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रमोद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है- मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी, सास और साला है। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया है। मेरा परिवार सम्मानित है। कभी हमने किसी से दुश्मनी नहीं रखी। मेरे पिता जी विधायक रहे हैं और कभी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया।

    2009 में हुई थी शादी

प्रमोद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी शादी 2009 में हुई थी। प्रमोद के परिजनों के अनुसार, शादी के एक साल के बाद से ही दोनों के रिश्तों में तनाव आ गया था। पत्नी इंदौर में रहने का दवाब बना रही थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार से अलग एक फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार को किसी बात पर दोनों के बीच काफी बहस और झगड़ा हुआ था। उसके बाद प्रमोद ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button