कोरबाछत्तीसगढ़

स.उ.नि.परिहार के हत्यारे को उम्रकैद की सजा

विवेचना अधिकारी की सूक्ष्म विवेचना से आरोपी को मिली सजा

तत्कालीन SDOP, सायबर प्रभारी, थाना प्रभारी की रही विवेचना में अहम भूमिका

कोरबा। पुलिस विभाग के थाना बांगो आवासीय बैरक में ड्यूटी के बाद रात्रि विश्राम कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की 2 साल पूर्व नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनके हत्यारे को न्यायालय ने दोषसिद्द पाते हुए आजीवन कारावास की सजा व अर्थदंड से दंडित किया है।

घटना 2 वर्ष पूर्व 9-10 मार्च 2023 की है जहां बांगो थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पर मध्य रात्रि अज्ञात हमलावर के द्वारा उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में धारदार हथियार टांगी से हमला किया गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। तत्कालीन पुलिस कप्तान यू. उदय किरण के निर्देश व मार्गदर्शन में कटघोरा एसडीओपी ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में सायबर टीम की मदद से आरोपी करण गिरी पिता राजकुमार 25 वर्ष निवासी ग्राम ठीहाईपारा कोनकोना, थाना बांगो को गिरफ्तार किया गया। नदी के किनारे मिले इस संदेही ने पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया जिसके आधार पर उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश,कटघोरा एच के रात्रे द्वारा संपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषसिद्द पाते हुए धारा 450 भा द वि में 7 वर्ष की सजा तथा धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। उसे अर्थदण्ड भी देना होगा, राशि भुगतान न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। प्रकरण में अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप झा के द्वारा अभियोजन की ओर से कुशल पैरवी की गई l
आरोपी ने इसलिए हत्या करना बताया था

पुलिस ने काफी प्रयासों से आरोपी को 24 मार्च को गिरफ्तार किया। उस वक्त प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया था कि आरोपी करण गिरी पिता राजकुमार पर दिसंबर माह 2022 में अवैध शराब के मामले में एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार ने कार्रवाई की थी और आरोपी को 15-20 दिन जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद 8 मार्च 2023 को होली की रात करीब 9.30 बजे जब आरोपी और अन्य लोग मोहल्ले में त्यौहार मना रहे थे तब रात करीब 9.30 बजे एएसआई परिहार ने सूचना पर यहां पहुंचकर डीजे बंद करा दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों के साथ एएसआई की कहा-सुनी भी हुई थी और डॉयल 112 को बुलवा कर डीजे की जप्ती करा दी गई। इसके दूसरे दिन पुलिस वालों ने होली मनाई। बांगो थाना परिसर व आवास स्थल पर होली खेलने में पुलिस कर्मी मशगूल रहे। रात 9.30 बजे तक पुलिस वाले भी डीजे बजा रहे थे जिसमें श्री परिहार भी शामिल थे। आरोपी ने इस बात से रंज रखा कि एएसआई परिहार ने एक दिन पहले डीजे जप्त कर उसकी होली खराब कर दी और मैं से जान से मार डालूंगा। इस नीयत से आरोपी ने एएसआई परिहार के बैरक में घुसकर धारदार हथियार टांगी से हत्या कर दिया। इसके बाद हथियार को अपने घर के पीछे करीब 2 किलोमीटर दूर से बहने वाली नदी में धोकर झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर टांगी को जप्त किया गया। बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी व संयुक्त टीम में शामिल पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका पूरे मामले को सुलझाने में रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button