कोरबाछत्तीसगढ़

अप्रैल माह के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए दिवाकांत जायसवाल, देवेन्द्र सिंह बघेल व रथराम राठौर

मैंने सोचा नहीं था कि, एक दिन मैं बनूंगा नगर निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’

कोरबा 02 अप्रैल 2025 ।नगर निगम केरबा के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए लेखापाल दिवाकांत जायवाल कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ बनूंगा तथा मुझे यह सम्मान व गौरव प्राप्त होगा। ’’ फेस आफ द मंथ ’’ बनने पर मुझे अपने कार्य के प्रति एक नई ऊर्जा मिली है, मुझे यह एहसास हुआ है कि निष्ठापूर्वक कार्य करते रहने, दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने का प्रतिसाद एक दिन अवश्य प्राप्त होता है। ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने पर मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता हूॅं।
यहॉं उल्लेखनीय है कि आज से 03 माह पूर्व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था। इसी कड़ी में निगम के लेखापाल दिवाकांत जायसवाल, स्टोर कीपर श्री देवेन्द्र सिंह बघेल तथा राजस्व उपनिरीक्षक श्री रथराम राठौर को अप्रैल माह हेतु निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है।

सम्मानित व गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅं

फेस आफ द मंथ  चुने गए निगम के स्टोरकीपर  देवेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मेरी 39 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के दौरान आज पहली बार यह समय आया है कि मेरे द्वारा दी गई निष्ठापूर्वक अपनी सेवाओं का सही प्रतिफल मुझे प्राप्त हो रहा है, निश्चित रूप से ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने पर खुद को सम्मानित व गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅं, उन्होने कहा कि 08 माह पश्चात मैं निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहा हूॅं, मैं निगम प्रशासन के प्रति आभारी हूॅं कि सेवानिवृत्त के पूर्व मुझे यह सम्मान व गौरव का क्षण प्रदान किया गया है।

पिता के सम्मान से हो रहा गौरव का अनुभव

फेस आफ द मंथ  चुने गए राजस्व उपनिरीक्षक  रथराम राठौर के पुत्र  प्रदीप राठौर ने अपने पिता के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निगम प्रशासन ने मेरे पिताजी को सम्मानित किया, इससे मैं अत्यंत गौरान्वित हूॅं, मेरे पिताजी ने अभी तक 36 वर्षो की सेवाएं निगम को दी हैं, इस लंबे समय में उन्हें पहली बार अपने कार्यो का सही प्रतिफल मिला है, मैं और मेरे परिवार के सभी सदस्य आज इस मौके पर गौरव का अनुभव कर रहे हैं।

समिति करती है फेस आफ द मंथ का चयन

आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के फेस आफ द मंथ के रूप में कर्मचारियों का चयन किए जाने हेतु समिति का गठन किया है। अपर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता (योजना), उपायुक्त (स्थापना प्रभारी), राजस्व अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व अध्यक्ष महिला उत्पीडन, उन्मूलन समिति सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं, यह समिति निगम में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यो का आंकलन करते हुए माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों का चयन ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में कर रही है।

कर्मचारियों को मिल रहा अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहन

निगम प्रशासन की इस पहल से निगम के अधिकारी कर्मचारियों विशेषकर छोटे कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है तथा उनके बीच अच्छा कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, वहीं जिन कर्मचारियों को ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना जाता है, वे अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य करने, कार्यो में उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रेरणा मिल रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button