कोरबाछत्तीसगढ़

एक साल में कोरबा का विकास का पहिया तेज रफ़्तार से दौड़ पड़ा, 300 करोड़ के कार्य शुरूः उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन

एक साल पूर्ण होने पर तिलक भवन में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन

प्रेस क्लब के अतिरिक्त निर्माण कार्य 25 लाख के भूमि पूजन, और ऑडिटोरियम के विकास के लिए 20 लाख की घोषणा पर प्रेस क्लब ने मंत्री का जताया आभार

कोरबा 06 दिसंबर 2024/ नगर विधायक और वाणिज्य उद्योग को श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित एक साल व राज्य सरकार का अमृत काल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आम जनमानस का आभार जताते हुए कहा कि एक साल पूर्व यहां की जनता ने विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रचंड जनादेश दिया था। विगत एक वर्ष में आप सभी के विश्वास पर खरा उतरते हुए कोरबा समेत प्रदेश की प्रगति में अनेक नए आयाम स्थापित किये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्रमुखता से पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को पूरा करने के साथ ही प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के पश्चात् ही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की। लगभग 05 लाख 50 हजार से अधिक आवासों के लिए प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने दो साल का बकाया धान के बोनस का भुगतान किसानों के खाते में करने के साथ ही 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का निर्णय लिया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने प्रति मानक बोरा के दर में वृद्धि करते हुए 5500 रूपए किया। प्रदेश के गरीब परिवारों को श्री रामलला दर्शन के लिए मुफ्त में अयोध्या भेजने का निर्णय लिया। माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना प्रारंभ कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. भी डाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार सभी को विकास से जोड़ने के साथ ही गरीबों के कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कोरबा विधानसभा समेत पूरे जिले के समुचित विकास (नेशनल हाईवे, बॉयपास सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आंगनबाड़ी, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक भवन, मंच, पंडाल, तालाब गहरीकरण, सी.सी. रोड़, नाली, सामाजिक भवन, बिजली,) व्यवस्था के लिए कुल 1800 करोड़ से अधिक की राशि इस एक साल में स्वीकृत करायी गयी है। कोरबा विधानसभा में 300 करोड़ के कार्य शुरू करए गए।जिनमें अधोसंरचन, विधायक मद, डीएमएफ, राजस्व आपदा प्रबंधन, नगरीय निकाय, प्रभारी मंत्री मद, सहित अन्य मदो से कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ कराये जा रहे हैं। कुछ बडे प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में है, बहुत जल्द विकास कार्यों का श्री गणेश होगा। बिना किसी भेदभाव के वार्डों में कार्य कराये जा रहे हैं। इस दौरान प्रेस क्लब तिलक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्य लागत 25 लाख के कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने भूमि पूजन किया। साथ ही प्रेस क्लब की मांग पर अतिरिक्त विकास के लिए मंत्री श्री देवांगन ने 20 लाख की घोषणा की। प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन और आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज कोरबा जिला विकास के नई उंचाईयों की ओर अग्रसर है। इस एक साल में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शहर से लेकर पूरे जिले के सड़को के जीर्णोद्धार और निर्माण पर थी। हमारे प्रयास से केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस मार्ग के लिए 1593 करोड़ की राशि स्वीकृत दी है। बहुत जल्द इसका निर्माण प्रारंभ होगा, इसी तरह हाल ही में कटघोरा से अंबिकापुर डबल लेन सड़क का फोरलेन करने की हरी झंडी मिल गई है। हमारा प्रयास रहा है कि कोरबा शहर के बीच से भारी वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए बरमपुर से प्रगतिनगर तक 8 कि.मी. लंबे बॉयपास मार्ग के लिए 83 करोड रू. की स्वीकृति उपरांत टेंडर प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। बहुप्रतिक्षित संजय नगर रेल्वे फाटक पर अंडरब्रिज का निर्माण 70 करोड़ रू. के लागत से होगा। इससे प्रभावित लोगों को 3.11 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। आप सभी को याद होगा, 2018 में ढेंगुरनाला बॉयपास सड़क का डीएमएफ फण्ड से निर्माण प्रारंभ किया गया था। अब पुनः 5 वर्ष पश्चात प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वमंगला मंदिर पहुंच मार्ग बेहद जर्जर स्थिति में थी। हमने सर्वमंगला मंदिर बॉयपास मार्ग का निर्माण समयवाधि में शुरू कराकर पूर्ण कराया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के साथ ही निवेश की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। हितग्राहियों को सामग्री न देकर सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा रही है। सामग्री आदि की खरीदी जैम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता के साथ ही किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य सभी को विकास से जोड़ते हुए योजनाओं से लाभान्वित करना और गरीबों का कल्याण करना है। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष  राजेंद्र जायसवाल ने मंत्री श्री देवांगन द्वारा जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे सरलता, सहजता से कहीं भी उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इन बड़े कार्यों की मिली स्वीकृति
टीपी नगर में वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, लागत 25 करोड़ की स्वीकृति, टीपी नगर न्यू बस स्टैण्ड की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य की लागत 98 लाख रू. की स्वीकृति, इंदिरा स्टेडियम के पवेलियन, पाथवे, टायलेट ब्लाक, स्वीमिंग पुल सहित अन्य विकास कार्य 2.5 करोड़ की स्वीकृति, जिला खनिज न्यास के मद से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 100 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9.19 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 44 सामुदायिक भवनों का निर्माण विस्तार व मरम्मत कार्य के लिए 4.90 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 18 सामाजिक भवनों का निर्माण विस्तार व उन्नयन कार्य, लागत 2.96 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 44 सांस्कृतिक मंच एवं शेड का निर्माण लागत 3.7 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 74 स्थानों पर सी.सी. रोड़ एवं नाली निर्माण, लागत 7.8 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 28 आंगनबाड़ी एवं मुक्तिधाम निर्माण व मरम्मत कार्य, लागत 2.8 करोड़ के कार्य प्रारंभ, 27 पेयजल, प्रसाधन व अन्य भवनों का जीर्णोद्धार, लागत 1.89 करोड़ के कार्य प्रारंभ किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के 1.20 लाख बच्चों के स्वास्थ्य एवं नियमित उपस्थिति के लिए पौष्टिक नाश्ते का वितरण, दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में सुचारू रूप से लैब टेस्ट और कन्फर्म रिपोर्ट के लिए लैब आन व्हील्स की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत् ग्रामीणों को 53 प्रकार के टेस्ट की घर बैठे सुविधा मिल रही है। जिला खनिज न्यास मद से 22 सीएचसी और 6 पीएचसी के भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा समेत 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 5 चिकित्सा विशेषज्ञ, 9 विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक, स्टाप नर्स, लैब टेक्निशियन, फिडिंग डेमोस्टेटर, रेडियोग्राफर, फार्मसिस्ट और 4 दंत चिकित्सकों की नियुक्ति, जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की दृष्टिकोण से शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में डी.एम.एफ से मानदेय के आधार पर 517 शिक्षक व 269 भृत्य की नियुक्ति की गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button