कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

सशक्त नारी से बन रहा सशक्त भारत : डॉ.सरोज

मरवाही में किया मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कोरबा/मरवाही। शुक्रवार को कोरबा लोकसभा के मरवाही विधानसभा में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने उपस्थित होकर सभी महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला समूह राष्ट्रीय नेता को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आई।

डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि बच्चों मे प्राथमिक व्यवहारिक शिक्षा आंगनबाड़ी में होती है, साथ ही मितानिनो के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वास्थ्य परक, गर्भावस्था की देखभाल, पौष्टिक अहार, व समाज में जानकारी प्रदान करती है। दोनों की समाज में अहम भूमिका होती है। इनका शासन की योजनाओं को आमजन तक ले जाने में विशेष सहयोग रहता है। ऐसे में इन्हें सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की अनुभूति है।

डॉ.पांडेय ने कहा कि मरवाही क्षेत्र के सुदूर वन आंचल में जाकर स्वास्थ्य की सेवाएं देना बहुत ही कठिन कार्य है फिर भी हमारी मितानिन एवं आंगनबाड़ी की बहने दिन-रात सेवा कार्यों में लगे रहते हैं लेकिन उन्हें इसका उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता है। हम आगे इस विषय को राज्य सरकार तक लेकर जाएंगे और हमें उम्मीद है हमारे जन सेवक मुख्यमंत्री निश्चित ही सब की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

कर्मा गीतों पर महिलाओं के साथ नाचीं सरोज

सम्मानित होने के बाद मितानिन व सहायिकाएं खुश नजर आई। उनका कहना था कि बच्चों के लिए काम करने के बाद सम्मान प्राप्त होना एक गर्व की बात है। राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद डॉ सरोज पांडे ने जो अपनापन हम सबके बीच दिखाया है उसे देख हमें बहुत खुशी हो रही है। सरोज दीदी महिलाओं की विशेष चिंता करती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button