कोरबा/चैतमा, 25 सितंबर 2026। टोल फ्री शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग के दीपका वृत्त ने ग्राम बांसटाल चैतमा में कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
आबकारी उप निरीक्षक दीपमाला लक्षवानी ने बताया की शिकायत मिलने के बाद आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम बांसटाल चैतमा, चौकी चैतमा, थाना पाली क्षेत्र में कार्रवाई की। मौके से 15.00 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक तथा आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान शामिल रहे।
मामले में गणेशिया चौहान पति कृष्णा चौहान (57 वर्ष), निवासी बांसटाल चैतमा, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
उन्होंने ने बताया की अवैध मदिरा के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





