
रायपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में शुक्रवार को आयोजित गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके लंबे सेवाकाल, उत्कृष्ट योगदान और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव और आशुतोष देवांगन सहित सात अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता राजेन्द्र कुमार साव एवं आशुतोष देवांगन ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कंपनी में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।
समारोह में कार्यपालक निदेशक एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संदीप मोदी एवं संजय शुक्ला सहित मुख्य अभियंता गिरीश गुप्ता, सुभाष शर्मा, एच.एन. कोसरिया और रोहित डहरवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रांसमिशन कंपनी में भी हुआ सम्मान समारोह

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सेवा भवन में आयोजित समारोह में पाँच अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
सम्मानित होने वालों में राजेश देवांगन (निज सचिव), श्रीकांत तिवारी (निज सचिव), अमरोज कुमार मसीह (वरिष्ठ पर्यवेक्षक, परीक्षण), कमल नारायण वर्मा (सिविल परिचारक श्रेणी-एक) सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह में कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया, एम.एस. चौहान, संजय पटेल, वी.के. दीक्षित तथा मुख्य अभियंता के.बी. पात्रे, अब्राहम वर्गीस, रश्मि वर्मा एवं प्रसन्ना गोसावी सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्ति समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































