
रायगढ़ । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी हो गई है और हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए जरूर निकालना चाहिए।



कार्यक्रम से पहले वित्त मंत्री ने पुराने पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित समारोह में “छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन” के तहत जिले को मिली 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे पुलिस लाइन उर्दना पहुंचे, जहां रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जिम में स्थापित भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना भी की और अत्याधुनिक फिटनेस मशीनों का अवलोकन किया।
पुलिसकर्मियों के साथ युवाओं को भी मिलेगा लाभ
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह जिम सिर्फ पुलिस जवानों के लिए ही नहीं, बल्कि पुलिस परिवार और स्थानीय युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा। इससे स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस द्वारा जवानों को तनावमुक्त रखने के लिए लगातार योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिम में अत्याधुनिक मशीनों का अपग्रेडेशन इसी सोच के तहत किया गया है, ताकि जवान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर बेहतर सेवाएं दे सकें।

एसएसपी का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा : रायगढ़ पुलिस में फिटनेस, वेलनेस और तनावमुक्त कार्य संस्कृति को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक जिम सुविधा से पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी, जिससे वे अधिक ऊर्जा और बेहतर क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।”

कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिस जवान मौजूद रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































