featuredछत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 79 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 79 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 15,800 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ऐसे हुई  कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

24 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रिंगवार और नवागांव पुडू में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की।

बरामदगी का विवरण

  • ग्राम रिंगवार कुदरीपारा निवासी जय सिंह पैकरा (40 वर्ष) के कब्जे से 65 लीटर महुआ शराब (कीमत 13,000 रुपये)
  • ग्राम नवागांव पुडू निवासी कांता बाई केवट (45 वर्ष) के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब (कीमत 2,800 रुपये)

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की  भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के साथ उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आरक्षक संजय यादव, धीरज कश्यप और पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय