featuredछत्तीसगढ़

विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

कोरबा 17 और 18 मई 2026। जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड के बस स्टैंड क्षेत्र, मुड़ापार बाजार , बुधवारी बाजार एवं चोटियां पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लोक कला समूहों के माध्यम से विशेष नुक्कड़- नाटक (मिड मीडिया गतिविधि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुँचाना रहा।
इस गतिविधि के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य एवं संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रेरित किया गया। बाजार क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वास्थ्य संदेशों को सीधे समुदाय तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बना।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच एवं बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई। लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान समुदाय को यह संदेश भी दिया गया कि बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं। साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं तथा रेफरल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियाँ कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं तथा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी समुदाय, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस गतिविधि के माध्यम से 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाए के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ.सूर्य नारायण केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री पद्माकर शिंदे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ नरेंद्र जायसवाल जिला सलाहकार गैर – संचारी रोग,अरविंद भारती जिला सलाहकार सिकल सेल विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि , विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के नेतृत्व में और उनकी टीम तथा डॉ डी श्याम कुमार, एमसीसीआर ट्रस्ट का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित featured पीएम मोदी की अपील पर कोरबा जिला प्रशासन की सराहनीय पहल,हो रही प्रशंसा featured PM मोदी की अपील बेअसर, राज्य सरकार के काफिला में चल रहें दर्जनों गाड़ियां,नेतागण खड़ी गाड़ी में AC चलाकर फूंक रहें हजारों लीटर ईंधन featured ग्राम करही गोलीकांड: एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय featured जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार बना समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम : CM साय featured केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का वन मंत्री, सांसद और विधायक ने लिया जायजा featured बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त featured NSUI ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की,कई छात्रों को मिला पदभार featured सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम featured मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे हितग्राही धरम सिंह के घर, नवनिर्मित्त आवास में कराया गृह प्रवेश featured मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान featured लेमरू में लखपति दीदी के ठेले पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लिया गुपचुप का स्वाद featured प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति की निगम आयुक्त ने की समीक्षा featured जशपुर में बाल मजदूरी पर सख्त कार्रवाई: लोदाम से बच्चों का रेस्क्यू featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन