छत्तीसगढ़

सेक्स चैट में फंसा कर रिटायर्ड प्रोफेसर से 6.83 लाख की ठगी…

बलौदाबाजार ,25 जनवरी 2025/  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को अंजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए सेक्स चैट में फंसाकर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर प्रोफेसर से 6.83 लाख रुपए वसूल लिए। इस मामले में पीड़ित प्रोफेसर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि सेवानिवृत प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल के दौरान उन्हें सेक्स चैट में फंसा लिया गया और इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी देकर प्रोफेसर से मोटी रकम की उगाही की। पीड़ित प्रोफेसर ने इस घटना के बाद अन्य लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, अगर इस तरह का कोई लिंक या कॉल आए, तो उसका जवाब न दें। तुरंत पुलिस थाने में इसकी सूचना दें।

पुलिस की कार्रवाई और अपील

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल से बचें और ऐसी किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button