featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल

दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना जिले का पहला NQAS प्रमाणित संस्थान

जशपुरनगर, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) प्रमाणन प्राप्त कर जशपुर जिले का पहला NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल दुलदुला क्षेत्र बल्कि पूरे जिले के लिए गुणवत्ता, विश्वास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक बनकर उभरी है।

NQAS के मानकों पर खरा उतरकर हासिल की उपलब्धि

NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू किया गया एक राष्ट्रीय गुणवत्ता ढांचा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों पर किया जाता है, जिनमें संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा एवं देखभाल, नैदानिक सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता एवं प्रबंधन, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन, मरीजों की संतुष्टि तथा फीडबैक व्यवस्था प्रमुख हैं। दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

नेतृत्व, समर्पण, टीमवर्क और महत्वपूर्ण सुधार से मिली सफलता

इस उपलब्धि के पीछे मजबूत नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सामूहिक मेहनत रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ाया गया। वहीं जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम के सहयोग तथा दुलदुला बीएमओ डॉ. अंजली निराला और डॉ. शोभा मिंज के लगातार प्रयासों ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी प्रक्रिया में बीपीएम स्वर्णलता एक्का सहित अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया।

स्वास्थ्य केंद्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधार

NQAS प्रमाणन प्राप्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए। मरीजों के लिए सुव्यवस्थित पंजीयन व्यवस्था विकसित की गई, वार्ड एवं शौचालयों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया, संक्रमण नियंत्रण के लिए SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही दवाओं एवं उपकरणों के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रसव कक्ष, ओपीडी तथा आपातकालीन सेवाओं का उन्नयन भी किया गया। इन सभी व्यवस्थाओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की मूल्यांकन टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। सभी मापदंडों पर संतोषजनक प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य केंद्र को NQAS प्रमाणन प्रदान किया गया। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बना प्रेरणास्रोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला की यह उपलब्धि अब जशपुर जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। इससे जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान