
1 लाख से अधिक का सामान बरामद, तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मामले की जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के प्राचार्य नवनीत पटेल ने 8 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दशहरा अवकाश के दौरान 26 सितंबर 2025 को स्कूल बंद था। 8 अक्टूबर को स्कूल खुलने पर संकुल केंद्र के कमरे का ताला टूटा मिला। जांच करने पर एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी, क्लेम्प मीटर, डिजिटल मल्टीमीटर, प्लायर, एलईडी लाइट सेट, कूलर मोटर, हैमर, आयरन, पेंट, स्क्रू ड्राइवर और सर्किट बोर्ड सहित अन्य सामान गायब मिला। चोर खिड़की की रॉड तोड़कर अंदर घुसे थे।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 460/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे निवासी बैगीन बंधान चांपा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया था। इनके कब्जे से 2 एलईडी टीवी, कांसा के बर्तन, वाई-फाई उपकरण, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप सहित कुल 1 लाख 3 हजार 200 रुपये का सामान बरामद किया गया था। तीनों आरोपियों को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
वहीं मामले का चौथा फरार आरोपी कुनाल मिरी पिता बुधेश्वर मिरी उम्र 21 वर्ष निवासी भोजपुर बैगिन तालाब चांपा लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद किए गए।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































