कोरबाछत्तीसगढ़

नगरीय निर्वाचन के लिये मतदान करने श्रमिकों को मिलेगी छुट्टी

श्रमायुक्त ने मतदान दिवस पर अवकाश का आदेश किया जारी

कोरबा 8 फरवरी 2025/नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये मतदान करने श्रमिकों को मतदान दिवस 11 फरवरी को छुट्टी मिलेगी। सहायक श्रमायुक्त ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिये हैं। मतदान दिवस को कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी कारखानों, संस्थाओं में कार्यरत् श्रमिकों और कर्मचारियों को मत डालने के लिये छुट्टी दी जायेगी। ऐसे कारखानें जहॉं सप्ताह में सातों दिन कार्य होता है वहॉं प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घण्टे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरंतर संचालित हैं उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी जायेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button