आरंग/रायपुर,मेघा तिवारी। आरंग विकासखंड के ग्राम नकपुरा में प्रस्तावित मुरुम उत्खनन को लेकर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए खनिज विभाग से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
खनिज विभाग रायपुर को सौंपे गए एक शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम नकपुरा के दर्री तालाब स्थित चंडी मंदिर के पास मुरुम उत्खनन के लिए पंचायत से प्रस्ताव मांगा गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त स्थल पर वर्षों से मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं हुआ है और न ही वहां किसी प्रकार की गहरी खुदाई अथवा ओवरबर्डन (मिट्टी हटाने) का कार्य किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को भ्रामक जानकारी देकर परिवहन कार्य के नाम पर अनुमति लेने की तैयारी की जा रही है, जबकि वास्तविक उद्देश्य अवैध मुरुम उत्खनन करना बताया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि चंडी मंदिर के पास स्थित तालाब क्षेत्र में “छल पूर्वक रचना” तैयार कर गलत तथ्यों के आधार पर अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने खनिज विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तथ्यों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध उत्खनन की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अब इस मामले में खनिज विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































