जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 मोबाइल और ताश की 52 पत्तियां भी बरामद
जांजगीर-चांपा, 11 अक्टूबर 2026। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से ₹47,500 नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके पर जुआ खेलते पाए गए 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42 वर्ष), निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार; रूपचंद रात्रे (36 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़; रमेश कुमार कश्यप (28 वर्ष), निवासी झूलन, थाना पामगढ़; सुरेंद्र लहरे (26 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़; सुनील सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार; साहिल लहरे (22 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़; मयंक शर्मा (22 वर्ष), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर तथा विशाल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई रहेगी जारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में PSI अभिलाष सिन्हा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम का सराहनीय योगदान रहा।





