featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की गई विस्तृत समीक्षा

जांजगीर-चांपा, 3 फरवरी / कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला किसानों से जुड़ा हुआ जिला है, इसलिए विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल किसानों की आवश्यकता एवं हित को ध्यान में रखते हुए लगाए जाएं। उन्होंने कृषि आधारित योजनाओं, आधुनिक तकनीकों, बीज, उर्वरक, जैविक खेती, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने रोजगार मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका प्रकाशन एवं कृषक संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कृषक संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत का समाधान होने के बाद हितग्राही को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों का विश्वास मजबूत हो। इसके साथ ही मनरेगा के अंतर्गत क्यूआर कोड की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे ग्रामीणों को कार्यों की जानकारी, पारदर्शिता और निगरानी में सुविधा मिले।
कलेक्टर ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित रूप से पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी जल संरक्षण गतिविधियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सोखता गड्ढों का निर्माण तेज गति से किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि भू-जल स्तर में सुधार और वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खनिज विभाग की रॉयल्टी वसूली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यकतानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए तथा खदानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने रबी फसल में धान के स्थान पर अन्य अधिक लाभदायक वैकल्पिक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दलहन, तिलहन एवं अन्य कम पानी वाली फसलों की ओर किसानों को प्रेरित किया जाए, जिससे जल संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने जिले में रक्तदान शिविर आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार करने कहा है। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजन से पूर्व विधिवत अनुमति लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद पंचायतवार शिविर लगाने तथा एक गांव को मॉडल सौर ऊर्जा गांव के रूप में विकसित कर शत-प्रतिशत घरों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अपार आईडी,आभा, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए ग्राम एवं नगरीय निकाय स्तर पर संयुक्त शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में ई-अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने कहा। उन्होंने कहा कि उपस्थिति प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि सभी शासकीय पत्राचार एवं प्रकरणों का निराकरण ई-फाइल के माध्यम से किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान