
कोरबा।अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 वोटों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और जीत का उत्सव मनाया।

गणेश कुलदीप की इस जीत को उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों, सक्रियता और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत विश्वास का परिणाम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने कई महत्वपूर्ण पहलें कीं, जिससे वकीलों के बीच उनकी स्वीकार्यता और भी बढ़ी।
अब लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने अधिवक्ता संघ के विकास को गति देने और वकीलों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं को उनसे एक बार फिर बेहतर नेतृत्व और ठोस पहल की उम्मीदें हैं।
इन्होंने भी लहराया परचम
अध्यक्ष गणेश कुलदीप सहित उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, कार्यकारिणी शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, वरुण राही,वहीं
पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी, सुनिता पिल्ले शामिल है।



