
सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर 90.28 लाख रुपये की ठगी का आरोप
सक्ती। बाराद्वार थाना पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सोना नवीनीकरण एवं ऋण की अवधि बढ़ाने का झांसा देकर एक परिवार से 90 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर ने 5 मई 2026 को थाना बाराद्वार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान एवं सुभाष साहू ने संगठित होकर सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का लालच दिया। इसके बाद प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं पुत्रों के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से आरोपियों के खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 318(4), 61(2), 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
24 घंटे में दबिश देकर पकड़े गए आरोपी
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती भुनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी और दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. रेखा राठौर (37 वर्ष), निवासी निमधा, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
2. अफरोज खान (46 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती पेण्ड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
3. सुभाष कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा चांटीडीह, बिलासपुर।
लंबी रकम कमाने बनाई थी योजना
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने रुपये कमाने के उद्देश्य से संगठित होकर योजना बनाने और मूलचंद राठौर को सोना नवीनीकरण एवं ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर रकम हासिल करने की बात स्वीकार की। आरोपियों द्वारा 31 अक्टूबर 2025 से 5 मई 2026 के बीच मूलचंद राठौर, उनकी पत्नी फुलबाई राठौर तथा उनके दोनों पुत्रों के अलग-अलग सेविंग एवं करंट खातों से विभिन्न डिजिटल एवं बैंकिंग माध्यमों के जरिए 90,28,500 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने कहा है कि धोखाधड़ी, लूट, डकैती सहित संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जिला पुलिस सक्ती प्रतिबद्ध है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































