कोरबाछत्तीसगढ़

महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के पार्षदगणों व अधिकारी कर्मचारियों ने देवशिल्पी की पूजा अर्चना की

निगम की कर्मशाला व डब्ल्यू.टी.प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा अर्चना

कोरबा ।भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को नगर पालिक निगम कोरबा की कर्मशाला एवं कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगणों, पार्षदों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने देवशिल्पी की पूजा अर्चना की तथा भगवान विश्वकर्मा से नगर के विकास, अमनचैन व आमनागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, ममता यादव, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, कार्यपालन अभियंता तपन तिवारी, राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक,  सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रमेश सूर्यवंशी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, दीनदयाल साहू, उत्तम कुर्रे, अजय भगत, महावीर राठौर, बिहारी रजक, द्वासराम साहू, मदनमोहन, मनोज श्रीवास, सुदर्शन साहू, रवि खुंटे, राजकुमार, गौरीशंकर साहू, शैलेन्द्र गिरी, सनत राठौर, शैलेन्द्र सिंह, विनय चौबे आदि ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button