देश

ससुर जी, मैंने आपकी बेटी को मार डाला…,बेंगलुरु में पत्नी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भर दिया, फिर कॉल कर खुद बताई पूरी कहानी

बेंगलुरु में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पति ने पहले तो पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। फिर अपने ससुर को कॉल कर कहा कि आपकी बेटी को मैंने मार डाला है। लाश को घर से ले जाओ। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी पति को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है।

यह पूरा मामला बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके की है। यहां महाराष्ट्र का रहने वाला राकेश पत्नी गौरी अनिल सम्बेकर के साथ रहता था। आरोपी पति और मृतका दोनों एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। पिछले एक साल से दोड्डाकम्मानाहल्ली इलाके में रह रहे थे। दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूत्रों के अनुसार, गौरी कई बार राकेश पर हाथ भी उठा चुकी थी। इन झगड़ों से तंग आकर राकेश अंदर ही अंदर गुस्से से भर रहा था।

वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर राकेश ने गौरी के पेट में कई बार चाकू से वार किया। फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, राकेश ने गौरी के शव को एक बड़े ट्रैवल सूटकेस में ठूंस दिया और उसे बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया।

सास- ससुर को खुद बताई मर्डर की सच्चाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी में खुद अपने सास- ससुर को यह जानकारी दी कि उनकी बेटी की उसने हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

 पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि ये दोनों लोग हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र के डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।

एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुए थे

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे महिला के पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी लापता है। आगे पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ था। घर के मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से ही काम कर रहा था। पीड़िता के माता-पिता पुलिस से संपर्क कर चुके हैं और पुलिस को अभी तक पति-पत्नी के बीच संबंधों की प्रकृति के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को संदेश मिला है और अन्य चीजें जांच का विषय हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button