featuredखेलछत्तीसगढ़

रायपुर की आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश का सुनहरा मौका

28 अप्रैल से शुरू होंगे राज्य स्तरीय चयन ट्रायल

जगदलपुर, 25 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर स्थित आवासीय खेल अकादमी में नए प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस बड़े आयोजन के माध्यम से प्रदेश भर के प्रतिभावान बालक एवं बालिकाओं को तीरंदाजी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के ट्रायल 28 और 29 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे, जबकि हॉकी और एथलेटिक्स के लिए 30 अप्रैल और 1 मई की तिथियां निर्धारित की गई हैं। यह सभी परीक्षण रायपुर के कोटा खेल परिसर एवं संबंधित स्टेडियमों में आयोजित होंगे।
चयन प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और व्यवस्थित रखा गया है, जिसके तहत 13 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा, वहीं दूसरे दिन संबंधित खेल में उनके कौशल की परख की जाएगी। सभी इच्छुक प्रतिभागियों को सुबह 7 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस अकादमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों के रहने, खाने और पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को खेल परिधान, आधुनिक उपकरण और दुर्घटना बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
बस्तर जिले के वे खिलाड़ी जो इस राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल होकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे 26 अप्रैल तक जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और शासन द्वारा दी जा रही विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाएं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त