छत्तीसगढ़

सभी अधिकारी-कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य की समीक्षा की

बालोद, 09 दिसंबर 2025।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य में मुख्य सचिव से लेकर सबसे नीचले क्रम तक के सभी अधिकारी- कर्मचारियों का कार्यालय में पहुँचने के पश्चात् बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश के परिपालन में सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में पहुँचने के पश्चात् जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुबह 10 बजे कार्यालय में पहुँचने के पश्चात् अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित नही करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में कलेेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत चल रहे धान खरीदी के कार्य की भी समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित होकर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक,अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को अपने धान की बिक्री करने में परेशानी नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में चलाए जा रहे सघन पौधरोपण के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को रोपे गए पौधों के लिए पानी की समुचित उपलब्धता के अलावा देखरेख की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होेंने युवा खेल महोत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल एवं बेहतर आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button