कोरबाछत्तीसगढ़

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025

कोरबा 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किये गये है। नगर निगम कोरबा के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा सरोज महिलांगे, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर कोरबा शशिकांत कुर्रे, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिये अधीक्षक भू-अभिलेख अमित झा, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये तहसीलदार बरपाली अभिजीत राजभानू और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कोरबा संदीप गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये है।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् दीपका के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा तुलाराम भारद्वाज को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् दीपका राजेश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लिये नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत और वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद् कटघोरा के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये अति. तहसीलदार कटघोरा प्रियंका चंद्रा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पाली के लिये अनुविभागीय अधिकारी पाली सीमा पात्रे को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैकरा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पुर्णेन्दु तिवारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। और नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार दर्री मनहरण सिंह राठिया को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिकारी अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला दिपांकर यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button