छत्तीसगढ़

‘पूजा’बनकर करण ने फेसबुक में की दोस्ती,फिर माँ-बाप-बहन के नाम पर ठगा 25 लाख,प्रेमी के पैसे खत्म हुए तो भांडा फूटा

जांजगीर-चाम्पा। सोशल मीडिया पर पनपने वाली अनदेखी-अनजानी दोस्ती और धीरे-धीरे बातों में उलझ कर बढ़ने वाली चाह ने एक युवक को लखपति से रोडपति बनाकर छोड़ दिया। करण ने ड्रीम गर्ल फिल्म की कहानी को पूजा बनकर चरितार्थ किया और 25 लाख रुपए अपने मां-बाप-बहन के नाम पर बहाने बना-बना कर ठग लिए।

जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में एक लड़की से मुलाकात हुई (जो लड़का था) जिसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से बातचीत करना शुरू की। लड़की (आरोपी लड़का) और प्रार्थी के बीच फेसबुक व्हाट्सएप से लगातार चैटिंग होते रहा और उसी दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी को सुहानी बातों के फसाकर पैसा लेना शुरू किया, लगातार विभिन्न फोन नंबरो से आरोपी के द्वारा वाट्सअप चैटिंग कर सुहानी बाते कर, अपनी माॅ, पिता का स्वास्थ्य खराब होना व बहन का मुम्बई के कालेज में एडमिशन कराना एवं MBBS का एडमिशन करना है कहकर आनलाईन बैंक अकाउंट फोन पे से लगभग 25 लाख रूपये की ठगी किया, जब प्रार्थी के पास पैसा खत्म हो गया उसके बाद भी पैसा लगातार मांगने पर प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और लड़की के बारे में प्रार्थी के द्वारा खाता नंबर , फोन नंबर अन्य माध्यम से पता करने लगा तो लड़की जो वास्तविक में लड़का निकला जिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

25 लाख रुपए ठगी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी पूजा साहू उर्फ करण साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम आरोपी करन साहू पिता जनकराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नं. 01 थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया, आरोपी जुआ खेलने का आदि था और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण घर के सामन बेचने चोरी करने के कारण घर से निकाल दिया गया था। उसके बाद आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया। जो, कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिला प्रार्थी दीपक को फ्रैंड रिक्वेश भेजने और ठगी करने का उद्देश्य सफल होने से दीपक हैं से लगभग 25 लाख रुपए की ठगी किया, ठगी किए पैसे को जुआ में खेलकर हराना, कुछ पैसे को खा पीकर खत्म करना बताया, आरोपी अपने घर से अलग रहता है घर में उसके उसी ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटर सायकल खरीदना पाया गया जिसे जप्त किया गया है, आरोपी के मोबाइल सिम नंबर को जप्त किया गया है।आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आर. गौकरण राय, राजा रात्रे का योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त