featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार:जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से किया जा रहा नागरिकों समस्याओं का त्वरित निराकरण

नगर पालिका अकलतरा, नगर पंचायत सारागांव एवं ग्राम पंचायत लखुर्री में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित

कलेक्टर ने शिविर का अवलोकन कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा 09 मई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए लोगों को शासन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कियाजा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका अकलतरा के राजेन्द्र कुमार सिंह उमावि वार्ड 05 में, नगर पंचायत सारागांव के सांस्कृतिक भवन एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखुर्री के पी.एम.श्री प्राथमिक शाला/पूर्व माध्य.शाला लखुर्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सुपोषण कीट, ऋण पुस्तिका, बी1 खसरा, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत लखुर्री में कुल 1240 आवेदन प्राप्त हुए। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शुक्रवार को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखुर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, श्रमिकों के जॉब कार्ड, मजदूरी भुगतान, सिंचाई, बिजली, पेयजल एवं अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। सभी आवेदन पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से लिए जाएं और उनका त्वरित निराकरण हो, इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि यदि कहीं पानी या बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं हैं तो उनका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों से कृषि संबंधी समस्याएं भी साझा करने की अपील की। किसानों को उन्नत एवं उपयुक्त धान बीजों के उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार सोसायटी स्तर पर उर्वरकों एवं कृषि सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। डीएपी खाद सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था भी प्राथमिकता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य बीमारियों की जांच आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, जनपद अध्यक्ष बम्हनीडीह  मनीषा चौहान, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

12 मई को नगर पंचायत नवागढ़ एवं ग्राम पंचायत भड़ेसर में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब में  एवं ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर में भड़ेसर, धुरकोट, अकलतरी, मौहाडीह, पीथमपुर, नवापारा, कनई, अमोदा, भादा, गौद, भैंसदा, पचेडा, सुकली, मुनुन्द, धनेली, भैंसमुड़ी, टूरी, हरदी एवं कर्रा सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त