featuredछत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

शक्ति संवाद’ के तहत महिलाओं को कराया जाएगा पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

उत्थान परियोजना के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    रायगढ़।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

    अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

    ग्रामीणों ने उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखाई रुचि

    कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

    अदाणी फॉउंडेशन के ‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत

    इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।

    मेहनत के बल पर मिलेगी नई पहचान: हेमलता

    कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर समाज में नई पहचान बना सकती है।

    जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मीरा दास ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

    कार्यक्रम के अंत में अदाणी पावर के सुरक्षा विभाग ने घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और घर में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

    newsagradoot

    News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    ⚡ BREAKING
    featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान