छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा 11 मार्च 2025/ जिला कलेक्टर  आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ली। इस अवसर पर सर्व एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर उज्जवल ने होली समितियों व नागरिकों से अपील की विद्युत तारों के नीचे होलिका दहन न किया जाए, ट्रांसफार्मर के आस-पास होलिका न जलाए, डामर की सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए जिससे डामर पिघलने के कारण सड़को पर गढ्ढे बन जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी सड़क पर होलिका दहन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, तो वहां मुरूम की परते बिछाकर, उसके बाद होलिका सजाई जाए। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों को चिह्नांकित कर, मुरूम बिछवाने के निर्देश सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकाने सड़कों पर सामान न फैलाएं एवं किसी भी प्रकार से यातायात बाधित न हो। साथ ही होली के दिन दोपहर 12 से 1 के बीच घरों में अतिरिक्त पानी सप्लाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
अपर कलेक्टर ने सभी नागरिको से सुरक्षित रंगो, हर्बल रंगों व गुलाल आदि का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से होली के दिन नहर आदि के गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से, होलिका दहन के लिए हरे भरे पेड़ो को न काटने की अपील करते हुए, लोगों से सूखी लकड़ियों का प्रयोग करने की अपील की। अपर कलेक्टर उज्जवल में सभी एसडीएम को थाना प्रभारियों के साथ, अपने अपने अनुविभाग में शांति समिति की बैठक लेने कहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने आज के एआई के युग में, सभी नागरिकों से सोशल मीडिया में प्रसारित भ्रामक कंटेंट से बचने एवं प्रसारित जानकारी को प्रमाणित करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने लोगो से होली के दिन मुखौटा लगाकर सड़क पर न चलने, मुखौटा लगाकर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी न चलाने एवं गाड़ियों पर अतिरिक्त प्रेशर हार्न न लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि होलिका दहन व होली के दिन जिले में पुलिस की अतिरिक्त टीमे तैनात रहेगी। बाईक पेट्रोलिंग भी रहेगी एवं सादी वर्दी में पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।

बैठक के अंत में, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने सभी नागरिकों को सभी आगामी होली पर्व एवं रमजान की शुभकामनाएं दी एवं बीते वर्षों की भांति सभी पर्वों को सौहार्द पूर्ण ढंग से व आपसी समन्वय से मनाने की अपील की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button