कोरबाछत्तीसगढ़

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्यविभाजन

कोरबा 31 अगस्त 2024/कलेक्टर  अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन कर आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर  श्रीकांत वर्मा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर  मनोज कुमार बंजारे को परीक्षा शाखा, बैंक से सम्बंधित समस्त कार्य (लीड बैंक नोडल) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 20 सूत्रीय 15 सूत्रीय, दंगा पीड़ित 1984, हेल्प डेस्क, सिटीजन हेल्प लाइन, शोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करना, तम्बाकू उत्पादन अधिनियम 2003, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र, छ. ग. साहूकारी अधिनियम 1934, दस्तावेज प्रमाणित शाखा का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल को पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति, अल्प संख्यक छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारण्टी अधिनियम 2011, भू बंटन, मुख्यमंत्री घोषणा, राजस्व आंकिक, अल्प बचत, शिकायत शाखा विशेष कक्ष(प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जनदर्शन ऑनलाइन, अन्य मंत्री से प्राप्त शिकायत, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ व पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन(जनचौपाल) कलेक्टर जनदर्शन(जन चौपाल), लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर तैयार कर नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना, आवक जावक, समय सीमा बैठक की संपूर्ण जानकारी देने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह को वित्त एवं स्थापना, जिला नाजिर शाखा, पासपोर्ट, भू अर्जन, पुनर्वास, रेल कॉरिडोर, व्यवहारवाद शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व व कार्यालय निरीक्षण, राजस्व आपदा प्रबंधन एवं राहत शाखा (संबंधित शाखा की समस्त नस्ती अनुमोदन हेतु नोडल अधिकारी के पास प्रस्तुत करेंगें।) जन सूचना अधिकारी- कार्यालय कलेक्टर कोरबा, आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के द्वारा ली जाने वाली मिटिंग एवं अन्य मिंटिग हेतु संधारित होने वाली जानकारी भेजना, चिप्स / लोक सेवा केन्द्र / एन.आई.सी. की प्रभारी अधिकारी निर्धारित किया गया है एवं डिप्टी कलेक्टर  गौतम सिंह को भू-अभिलेख शाखा, जनगणना, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रपत्र लेखन एवं मुद्रण (प्रपत्र शाखा ), रेंट कट्रोल, सांख्य लिपिक, नजूल शाखा, मसाहती ग्रामों का सर्वेक्षण एवं नक्शा प्रकाशन, वरिष्ठ लिपिक एवं अति वरिष्ठ लिपिक, प्रतिलिपि शाखा,
अभिलेख प्रकोष्ठ (राजस्व एवं आंग्ल )
का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही उपरोक्त सभी अधिकारियों को
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य के निर्वहन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति में लिंक अधिकारियों की गई है व्यवस्था

जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त/ डिप्टी कलेक्टर के अवकाश अवधि, अनुपस्थिति के दौरान लिंक अधिकारियों की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्रीकांत वर्मा की अवकाश अवधि में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे के अवकाश अवधि के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल,डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह को संयोजक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button