featuredछत्तीसगढ़

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शा० नवीन पूर्व मा० शा०, पोड़ी (राछा) एवं शा० उ० मा० वि०, कुरियारी में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल विकसित करने तथा किसी भी आपात या संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना था। सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की प्रशिक्षक ने बालिकाओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अचानक हमले, गला दबाने या पकड़ लेने जैसी परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित निकालने के तरीके बताए। साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं का आत्मरक्षा में प्रभावी उपयोग करने के व्यावहारिक गुर भी सिखाए।

प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं एवं बालकों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान करने, किसी भी अनुचित व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध करने तथा बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय वयस्क को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, जननी एक्सप्रेस 102 तथा रेलवे हेल्पलाइन 139 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों से इस विषय पर बालिकाओं के साथ नियमित संवाद करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में घबराने के बजाय साहसपूर्वक सामना करने तथा अपने आसपास संकट में फंसे लोगों की सहायता करने का संदेश दिया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button