featuredछत्तीसगढ़

नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत

अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी

3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  कलेक्टर अजीत वसंत  की अध्यक्षता में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित  वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनटीए के निर्देशों का पालन करते हुए संवेदनशील मामलों में विशेष ध्यान रखते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए।

अम्बिकापुर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 4939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने परीक्षा सामग्री को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बल के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।

कलेक्टर श्री वसंत ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने  के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन जांच (फ्रिस्किंग) एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी निगरानी परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी, उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं में पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष निर्देशित किया गया है।

NEET UG 2026 परीक्षा हेतु जारी दिशा-निर्देश

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 11:00 बजे खोल दिए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थियों की सघन तलाशी शुरू होगी। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को 12:30 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 1:15 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर बैठ जाना होगा, जबकि 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 1:30 से 1:45 बजे तक निरीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश एवं एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी, 1:45 बजे प्रश्न पत्र वितरित होगा, 1:50 बजे विवरण भरवाया जाएगा और ठीक 2:00 बजे परीक्षा प्रारंभ होगी।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को NEET 2026 एडमिट कार्ड का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो (प्रोफॉर्मा पर चिपकी हुई) तथा मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नीट-यूजी 2026 परीक्षा के ड्रेस कोड

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को हल्के रंग के और आधी बाजू वाले साधारण कपड़े पहनने होंगे। बड़े बटन, कढ़ाई, जिप या अधिक जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। जूते पहनना पूरी तरह वर्जित रहेगा, केवल साधारण चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के धातु आभूषण जैसे अंगूठी, चेन या बाली पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थियों के  OMR  शीट के नियम

OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी आवश्यक है क्योंकि छोटी गलती भी परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर ही नीला या काला बॉलपॉइंट पेन दिया जाएगा और बाहर से पेन ले जाना मना होगा। रोल नंबर और प्रश्न पत्र कोड सही-सही भरना अनिवार्य है। उत्तर के गोले पूरी तरह गहरे रंग से भरने होंगे, टिक या क्रॉस का प्रयोग नहीं करना है। सेक्शन ठ में दिए गए 15 प्रश्नों में से केवल 10 प्रश्न ही हल करने होंगे, अधिक करने पर केवल पहले 10 का मूल्यांकन होगा।

परीक्षा कक्षों में वर्जित वस्तुएं

परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का कागज (एडमिट कार्ड के अलावा), ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच या रफ पेपर ले जाना प्रतिबंधित है। मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्ट डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। घड़ी, वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग, सनग्लासेस और टोपी भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति होगी बायोमेट्रिक

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी, जिसमें फिंगरप्रिंट और फोटो शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्पष्ट रूप से लगाना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो आवेदन पत्र से मेल खाती हो।

मधुमेह से पीड़ित के लिए विशेष निर्देश

अभ्यर्थियों को विशेष छूट देते हुए उन्हें चीनी की गोलियां, फल (केला, सेब, संतरा) और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई है, हालांकि किसी भी प्रकार के पैकेटबंद खाद्य पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षार्थियों को सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र का पूर्व में ही निरीक्षण कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की देरी न हो। विशेष रूप से ध्यान रखें कि 1रू30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का गेट किसी भी स्थिति में नहीं खोला जाएगा।

कलेक्टर श्री वसंत ने परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम बनसिंह नेताम, जिला को ऑर्डिनेटर, केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान