छत्तीसगढ़

स्वीप कार्यक्रम के तहत मनाया गया होली मिलन उत्सव

अधिकारी कर्मचारियों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अधिकारी-कर्मचारियों ने रंग-गुलाल लगाकर किया मतदान करने को प्रेरित

मताधिकार का प्रयोग करने की ली शपथ

जांजगीर-चांपा 22 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग समस्त निर्वाचनों में समाज के प्रत्येक वर्गाे के मतदाताओं की भागीदारी के सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में ‘‘कोसा-कांसा-कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम के साथ बीडीएम उद्यान में होली मिलन उत्सव एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक टीपी भावे, जिला खेल अधिकारी प्रमोद बैस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे, डॉ ईश्वरी सूर्यवंशी सहित अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वीप कार्यक्रम के तहत बीडीएम उद्यान के आसपास स्वीप के तहत स्वछता अभियान का आयोजन कर सभी अधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के पश्चात होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थियों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी और‘‘कोसा-कांसा-कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी गोकुल कुमार रावटे ने वोट के महत्व को बताते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्वीप के तहत होली मिलन उत्सव एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान