छत्तीसगढ़
कलेक्टर जनचौपाल आगामी आदेश तक रहेगी स्थगित

गरियाबंद 15 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कलेक्टर जनचौपाल आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी।

जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू होने के फलस्वरूप कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले जनचौपाल को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है। कलेक्टर ने पुराने टीएल प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



