featuredकॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल :उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के लिए हो रहा तेजी से कार्य⁠

गांव के साथ साथ स्कूलों का भी हो रहा कायाकल्प

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कान्क्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हुआ।

    इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की परेशानी से निजात मिलेगी, जिससे ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां सुगम हो सकेंगी।

    भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच श्रीमती ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता कृष्णा राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए कंपनी के प्रयास की सराहना की।

    कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसूईया कंवर एवं वचन बाई शामिल रहे। अडानी पावर के सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम सचिव भरत श्रीवास, करारोपण अधिकारी चतुरानंद तथा ग्रामवासी चंदन सिंह, हरिनाम सिंह, मेलाराम दिवाकर, विष्णु केवट, अंगत कंवर और रमेश कंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में बीते सप्ताह ग्राम कटबीतला में भी सामुदायिक मंच के लिए भूमि पूजन किया गया है। जिसमें सरपंच कविता अंचला कंवर, विजय कुँवर, संतकुमार राजवाड़े सहित पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

    अदाणी पावर द्वारा कोरबा क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला, खोद्दल सहित आसपास के 14 गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास इत्यादि के कार्य संचालित कर रहा है । जिसमें ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की थीम के तहत समय-समय पर अपने संचालन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक विकास के कार्य करती रही है व भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखेंगे।

    newsagradoot

    News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    ⚡ BREAKING
    featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान