कोरबाछत्तीसगढ़

संविधान रहेगा तो हम सभी रहेंगे, संविधान से ही देश चल रहा है- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

आम्बेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडे वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का किया गया सम्मान

अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केंद्र के लिए ग्राम पंचायतों से किया गया एमओयू

कोरबा 14 अप्रैल 2025/ भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज राज्य शासन के दिशा निर्देश के तहत सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में सभी को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और संविधान की रक्षा के प्रति संकल्पित किया। मंत्री श्री देवांगन ने सभी को बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयंती पर बधाई देते हुए कहा की आज का दिन गौरवान्वित होने का दिन है। आज पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बाबा साहेब की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बाबा साहेब ने देश की संविधान की रचना की। आज देश इसी संविधान से संचालित हो रहा है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और महान संविधान है, हम सभी की रक्षा इसी संविधान से होती है। संविधान रहेगा तो हम रहेंगे। संविधान से हमे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हम सभी संविधान का पालन कर देश एकता और अखंडता को मजबूत बना सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुवली जुड़ कर सभी को संबोधित किया और बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयंती की सबको बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्य में मोदी की गारंटी के तहत किए जा रहे कार्यां और जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते  हुए पीएम आवास के लिए हितग्राहियों की पात्रता को शिथिल करने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने आगे कहा की बाबा साहेब का जीवन हमेशा संघर्षों से बीता है, संघर्षों के बावजूद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके कर्तव्यों और आदर्शां से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही बडे़-बडे़ उद्योग, कार्यालय, शासकीय व्यवस्था संचालित हो रही है। आज वे जीवित नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए महान कार्य की बदौलत वे अमर और महान हो गए हैं। आज सामाजिक और राजनीतिक लोग बाबा साहेब को याद करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर रहे हैं, इससे अन्य लोगों को भी डॉ. आम्बेडकर के विषय में जानने का अवसर मिल रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक समरसता कार्यक्रम के माध्यम से आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की जनता से जुडे़। यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमों को शिथिल किया गया है इससे अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पांच ग्राम पंचायतों करमंदी, जामबहार, बेला, गोढ़ी और केरा कछार को अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केंद्र से एमओयू का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को कलेक्टर अजीत वसंत ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आज सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान की उददेशिका का भी वाचन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी संविधान की वजह से है और संविधान का पालन करते हुए एक दूसरे का सम्मान करते हैं। बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर का जीवन संघर्षों से लड़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके जीवन के आदर्श को हम सभी को अपनाने की जरूरत है। हम सभी संविधान का पालन करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में रह कर, शिक्षा ग्रहण कर, संगठित होकर आगे बढ़ सकते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश को हम मजबूत बनाए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आर्थिक ही नहीं सामाजिक रूप से भी मजबूत होना चाहिए और हमारे देश का संविधान हम सभी को समान अवसर प्रदान कर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी डॉ. आम्बेडकर के आदर्शां को अपनाने के साथ भेदभाव वाले आचरण को समाप्त कर उनके आदर्शां पर चलने का प्रण लें। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जाती है, इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में कमजोर परिवारों को मिलता है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुए सभी को आम्बेडकर जयंती की बधाई दी और कहा की आज देश बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान से चल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले मोर द्वार, साय सरकार महा अभियान पखवाड़ा के संबंध में जानकारी दी गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। 

समाज के लोगों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कार्यक्रम में यूआर महिलांगे, आरडी भारद्वाज, जय कुमार लहरे, वेद राम चंद्राकर, संत दास दिवाकर, बसंत राम टंडन, मनीराम जांगड़े, बबलू डहरिया, सरजू अजय, चैतराम बघेल, मनोज लहरे,अनंत कुमार, मनोज सिंह भारिया, रमेश सिरका, निर्मल सिंह राज, राजेश्वर तानु, नरेश टंडन को सम्मानित किया गया। इसी तरह पंचायत एम्बेसडर आवास साथी उरगा के जनार्दन, कुकरी चोली के दीप्ती कंवर, रजगामार की सुमीत वर्मा, सेमी पाली के हरीश साहू, कुरूडीह के सम्मे कश्यप को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य सुष्मिता, कमलेश अनंत, सदस्य रज्जाक अली, माया रूपेश कंवर, कौशल्या को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे आदि उपस्थित थे। 

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button