featuredछत्तीसगढ़

कमिश्नर ने सातों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

निवर्तमान आईजी सुंदरराज पी. एवं नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का किया सम्मान

जगदलपुर, 3 जुलाई 2026/ बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रेरणा सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा वन मंडलाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में निवर्तमान आईजी  सुंदरराज पी. एवं नव पदस्थ आईजी  बद्रीनारायण मीणा का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिकारियों ने  सुंदरराज पी. के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की तथा नव पदस्थ आईजी बद्री नारायण मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समीक्षा बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों ने परिचयात्मक जानकारी देते हुए अपने-अपने जिले में संचालित नवाचारों, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्रत्येक जिले का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्धियों और प्रमुख प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया गया।

कमिश्नर श्री सिंह ने बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा नवाचारों को सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले विषयों को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बस्तर संभाग के समग्र विकास को नई गति दिया जाए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button