Sunday, September 8, 2024

        व्हीलचेयर में मरीज को बैठा वार्ड तक पहुंचा रहा यह शख्स वार्डबॉय नही, तो फिर कौन हैं..

        Must read

        कलेक्टर की मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल

        दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने

        मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,19 मार्च 2023 :-मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही जिले के कलेक्टर पी.एस ध्रुव’ हैं।

        बता दें कि शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर पी.एस.ध्रुव की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर,उम्र- 50 वर्ष,ग्राम- जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को न रोक पाए।कलेक्टर ने फौरन व्हील चेयर पर दर्द से कराहती हुई महिला को बिठाकर खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।

        कलेक्टर पी एस ध्रुव की इस मानवियता और संवेदनशीलता कार्य के लिए जिले सहित प्रदेश के नागरिकों द्वारा उनका खूब सराहना की जा रही है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article