featuredकोरबाछत्तीसगढ़

आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास, महापौर संजू देवी राजपूत ने दिए निर्देश

कोरबा, 10 जून 2026 आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित ठेलों और दुकानों को हटाने के प्रस्ताव के बीच महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रभावित व्यवसायियों को राहत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुकानों और ठेलों को यथावत रखा जाए अथवा हटाने की स्थिति में पहले उनके पुनर्वास और व्यवस्थापन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बुधवार को निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचे दुकानदारों और ठेला संचालकों ने महापौर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। व्यवसायियों ने बताया कि वे पिछले 12 से 13 वर्षों से आरटीओ कार्यालय के सामने ऑनलाइन वाहन बीमा, दस्तावेजी कार्य और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों को भी इन सेवाओं से सुविधा मिल रही है।

दुकानदारों ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के भीतर दुकान और ठेले हटाने का नोटिस मिला है। उनका कहना है कि यदि उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया गया तो लगभग 25 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा और कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

महापौर संजू देवी राजपूत ने व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि इन दुकानों और ठेलों से 25 परिवारों के 100 से अधिक लोगों का जीवन-यापन जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित दुकानदारों को यथास्थान बनाए रखने का प्रयास किया जाए। यदि किसी कारणवश हटाना आवश्यक हो तो पहले उनके लिए वैकल्पिक स्थान और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होगा और उनकी आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए निगम स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।

इस दौरान पार्षद अब्दुल रहमान भी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button