featuredकोरबाछत्तीसगढ़देश

SIR पर अमित शाह के ऐतिहासिक भाषण का हुआ सार्वजनिक प्रसारण

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा का बड़ा जनजागरण कार्यक्रम, सुभाष चौक में SIR पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के ऐतिहासिक भाषण का हुआ सार्वजनिक प्रसारण

कोरबा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार फैलायी जा रही भ्रामक जानकारियों के विरुद्ध संसद में चुनाव सुधार विषयक गंभीर और तथ्यात्मक चर्चा हुई। इस दौरान मा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सशक्त, स्पष्ट और दूरदर्शी भाषण के माध्यम से SIR सर्वे की सत्यता, पारदर्शिता और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाली भूमिका को देश के सामने मजबूती से रखा।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार की शाम सुभाष चौक, निहारीका में सार्वजनिक रूप से उक्त भाषण का प्रसारण कर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य अतिथ्य में आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत तथा पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को ध्यानपूर्वक सुना।

विपक्ष देश को गुमराह करने का निरंतर प्रयास कर रहा हैं – गोपाल मोदी

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि विपक्ष देश को गुमराह करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश की संसद में चुनाव सुधार विषय पर हुई चर्चा के दौरान माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने लगभग 1 घंटा 16 मिनट के विस्तृत एवं तथ्यपरक संबोधन में विपक्ष द्वारा लगाए गए प्रत्येक आरोप का सिलसिलेवार उत्तर देते हुए उन्हें पूरी तरह बेनकाब किया। इस दौरान विपक्ष की हताशा और उसकी नकारात्मक राजनीति स्पष्ट रूप से उजागर हुई। उन्होंने कहा कि संसद में चुनाव सुधार पर सार्थक चर्चा के लिए विषय रखा गया था, लेकिन विपक्ष बार-बार चर्चा को भटकाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) की ओर ले जाने का प्रयास करता रहा। इस क्रम में विपक्ष ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर निराधार आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया। अपनी कमियों को छुपाने के लिए विपक्ष द्वारा “वोट चोरी” जैसे गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि माननीय गृहमंत्री  अमित शाह ने अपने संबोधन में इन सभी आरोपों का तथ्यों के साथ सिलसिलेवार खंडन करते हुए इसे कांग्रेस की एक सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) देश में समय-समय पर मतदाता सूची के शुद्धीकरण हेतु की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करती है। यह प्रक्रिया चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार है, जिसके अंतर्गत वह मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद विपक्ष अपनी हताशा में बार-बार चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर प्रहार करता रहा, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता को सच्चाई से अवगत कराने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से लोकसभा में चुनाव सुधार पर हुई बहस के दौरान माननीय गृहमंत्री  अमित शाह के उद्बोधन का प्रसारण किया गया, ताकि जनता विपक्ष की कुत्सित सोच और लोकतंत्र विरोधी साजिशों को समझ सके तथा वास्तविकता से परिचित हो सके।

वहीं पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण विपक्ष की सभी आशंकाओं और आरोपों का तथ्यात्मक जवाब है। उन्होंने कहा कि SIR जैसे सुधार लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा इससे आम नागरिकों का चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास और मजबूत होता है। श्री लांबा ने कहा कि भाजपा सदैव पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण को गंभीरता से सुना और लोकतांत्रिक सुधारों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय राठौर, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चन्द्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, वलराम विश्वकर्मा, नीरज ठाकुर, अनिल वस्त्रकार, दीप नारायण सोनी, गुलजार सिंह, शिव जायसवाल, दिनेश वैष्णव, रामकुमार त्रिपाठी, मदन गोपाल साहू, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, राखी तिवारी, सरस्वती पटेल, मीरा सोनी, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, गोपलाल राठिया, ललेश दुबे व भरत सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में लोकतांत्रिक सुधारों के समर्थन और भ्रामक प्रचार के विरोध का संकल्प दोहराया। यह आयोजन स्पष्ट संदेश देने वाला रहा कि भाजपा सत्य, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button