कोरबाछत्तीसगढ़

विगत एक पखवाडे़ में 06 दर्जन से अधिक मवेशियों को सड़कों से उठाकर पहुंचाया गया गोकुलनगर

महापौर एवं आयुक्त ने पशुपालकों से की अपील, सड़कों पर स्वच्छंद विचरण हेतु न छोड़े मवेशी, इससे बनती है दुर्घटना की संभावना, आमजन को होती है अनावश्यक परेशानी

कोरबा 10 जुलाई 2025। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत एक पखवाडे़ के दौरान शहर की सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले 06 दर्जन से अधिक मवेशियों को सड़कों से उठाकर गोकुलनगर पहुंचाया गया है, निगम द्वारा प्रतिदिन यह कार्यवाही की जा रही है, सड़कों से मवेशी उठाने के दौरान वहॉं पहुंचने वाले संबंधित पशुपालकों को कड़ी समझाईश भी दी जा रही है कि वे मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़े।
यहॉं उल्लेखनीय है कि पशुपालकों द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, अनेक दुर्घटनाएं हो भी गई हैं, आवागमन बाधित होता है, यातायात व्यवस्था बिगडती है, साथ ही मवेशियों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़क से उठाने तथा उन्हें सुरक्षित गोकुलनगर पहुंचाने की नियमित कार्यवाही की जा रही है, विगत एक पखवाडे़ के दौरान सड़कों से लगभग 06 दर्जन से अधिक मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सुरक्षित उठाकर गोकुलनगर स्थित गोठान पहुंचाया गया है, जहॉं पर निगम द्वारा मवेशियों के चारे, पानी आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

महापौर, आयुक्त ने सड़क पर मवेशी न छोड़ने की पशुपालकों से की अपील

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नगर के पशुपालकों, डेयरी व्यवसायियों से कहा है कि वे अपने पालतू मवेशी स्वच्छंद विचरण हेतु सड़कों पर खुला न छोड़े, इससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है, दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा लोगों के जान-माल के खतरे की आशंका रहती है, वहीं सड़कों पर खुला विचरण करने वाले मवेशियों के घायल होने की संभावना बनती हैं, सड़क पर आने जाने वाले आमनागरिकों व वाहन चालकों को अनावश्यक असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है। अतः अपने मवेशियों को अपने घर या नियत स्थल पर सुरक्षित रूप से रखें, उन्हें सड़कों पर खुला न छोडे़।

लगातार जारी रहे अभियान

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गो, संपर्क सड़कों, सार्वजनिक स्थानों आदि में सघन रूप से अभियान जारी रहें, खुले में घूमते हुए मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से गोठान में सुरक्षित रूप से पहुंचाएं। गोठान में मवेशियों के लिए चारा, पैरा व शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था अबाध रूप से रहे, यह सुनिश्चित करें, साथ ही मवेशियों का समय-समय में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान