छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ में प्रतिदिन हो रही महानदी की महाआरती : श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

नदी की संरक्षण के लिए किया जा महानदी की महाआरती

राजिम विधायक महानदी की आरती में हुए शामिल

राजिम। रामोत्सव पर आधारित राजिम कुंभ कल्प में महानदी की आरती के लिए प्रतिदिन भक्तो की भीड़ बढ़ती जा रही है। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर इस बार जबलपुर से साध्वी प्रज्ञा भारती को आमंत्रित किया गया है। साध्वी जी के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 7.30 बजे भव्य रूप से आरती किया जाता है, जिसमें शामिल होने दूरदराज से श्रध्द्ालुगण आरती शुरू होने के पहले ही पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को राजिम विधायक रोहित साहू अपनी पत्नी भुनेश्वरी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सपत्निक शामिल होकर महाआरती उतारी। इस दौरान एसपी भोजराम पटेल के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महाआरती का आयोजन से कुंभ की गरिमा अत्यधिक बढ़ रही है। आरती घाट को दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। आरती की शुरुआत वैदिक रीति रिवाज से प्रकांड पंडितों द्वारा मंत्रोचार से पूजन करते हैं। आरती के दरम्यान पूरा वातावरण शंख, डमरु, घंटी के ध्वनि से गुंजायमान होते रहा। इस दौरान आरती घाट की मनोरम दृश्य देखते बनता है। आरती घाट में जब आरती के समय शंखनाद होता है तब ऐसा प्रतीत होता है हम स्वयं प्रयागराज और बनारस के पावन तीर्थ पर आरती कर रहे हो। महानदी की आरती में वेदरतन सेवा प्रकल्प के अशोक सिंह राजपूत के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होकर महाआरती के साक्षी बनते हैं।

अशोक राजपूत ने बताया कि महानदी की आरती करने को उद्देष्य केवल पूजा पाठ करने से नहीं है बल्कि लुप्त हो रही महानदी को बचाने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ कल्प में साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में भव्य एवं दिव्य महानदी की आरती की जाती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button