
कोरबा, 16 जून 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं प्रभारी अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन, टीएल प्रकरणों, जनदर्शन, निदान 1100, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में कोरबा, टीपीनगर, कोसाबाड़ी, पंडित रविशंकर नगर, बालको, दर्री और सर्वमंगला जोन में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत प्राप्त होते ही कार्रवाई प्रारंभ करें और समयसीमा के भीतर उसका समाधान कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करें।
सीएम हेल्पलाइन को बताया पारदर्शी और सशक्त माध्यम
आयुक्त पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 “समस्या तुंहर-समाधान हमर” नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने का एक सुलभ एवं पारदर्शी मंच है। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सभी विभागों की जिम्मेदारी है।
टीएल और जन शिकायतों के मामलों पर भी जोर
बैठक में कलेक्टर टीएल, निगम टीएल, जनदर्शन, शासन से प्राप्त पत्रों एवं अन्य जनशिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ एवं भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह सहित सभी जोन कमिश्नर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































