
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी पुलिस ने छठी कार्यक्रम के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और सीसी रोड पर घसीटते हुए उसके घर के पास छोड़ दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात ग्राम कसईबहरा में आयोजित छठी कार्यक्रम में मृतक अमर सिंह पेन्द्रो शामिल होने गया था। इसी दौरान आरोपी रोहित पोर्ते (30 वर्ष), दीपक पोर्ते (23 वर्ष) और प्रदीप वाकरे (21 वर्ष) ने शराब पीकर कार्यक्रम में आने की बात कहते हुए उसे वहां से जाने को कहा। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर अमर सिंह के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की।
बताया गया कि मृतक की पत्नी ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। देर रात तीनों आरोपी अमर सिंह को कार्यक्रम स्थल से करीब 60-65 मीटर तक सीसी रोड पर घसीटते हुए उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण अमर सिंह की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) माधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एफएसएल टीम के साथ वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 103(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, आरक्षक संजय कश्यप, रविकुमार कंवर, रविकुमार यादव तथा एफएसएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































