featuredकोरबाछत्तीसगढ़

समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी

सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास, नवाचार से खेती को मिल रही नई दिशा


कोरबा 22 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की खेती और आय पर दिखाई दे रहा है। समय पर सुविधाएं मिलने से किसानों की चिंता अब आत्मविश्वास में बदल रही है और वे खेती को अधिक लाभकारी एवं समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम जपेली निवासी कृषक जयराजन सिंह लगभग 5 एकड़ 17 डिसमिल भूमि में धान की खेती करते हैं। लंबे समय से पारंपरिक खेती करने वाले श्री सिंह ने पिछले वर्ष खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उन्होंने इस वर्ष भी सहकारी समिति कनबेरी से समय पर खाद-बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री के साथ नैनो उर्वरक प्राप्त कर लिया है।
श्री सिंह ने बताया कि समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल उत्पादन में सुधार के साथ लागत में कमी आई है तथा उर्वरकों की अनावश्यक बर्बादी भी नहीं होती। उनका मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाना समय की आवश्यकता है और इससे खेती अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बन रही है।
उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की। साथ ही किसानों के हित में समय पर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button