featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएमएफ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, टीएस अनुरूप दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित

जिले में खराब हैंडपम्पों की अभियान चलाकर मरम्मत कराने के दिए निर्देश

पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिश देने किया निर्देशित

सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश

कोरबा 15 अप्रैल 2026/ जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाए तथा आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। जनगणना कार्य मे नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की समय पर प्रशिक्षण पूर्ण करने एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
गर्मी के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने जिले के खराब हैंडपंपों की मिशन मोड में मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस हेतु पंचायतों से मरम्मत योग्य हैंडपंपों की सूची प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे आमजन को राहत मिल सके।
पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने माह के अंत तक सभी सोसायटियों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और समय पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने तथा योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को गम्भीर बीमारी से पीड़ित एवं स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु प्राप्त होने वाले आवेंदनो पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने , पीड़ितों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने एवं आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो मेंटीबी की पहचान हेतु एक्स-रे जांच को अनिवार्य रूप से बढ़ाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एमएमयू, नगरीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आधार एवं अपार आईडी से छूटे हुए स्कूली बच्चों का चिन्हांकन कर आधार व आपार आईडी बनवाने के लिए कहा।
कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को जिले में डीएमएफ से निर्मित किए जा रहे स्कूल-आंगनबाड़ी भवन एवं शिक्षक -स्वास्थ्य कर्मचारी आवासीय भवनो में दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स और सेनेटरी कार्य निर्धारित तकनीकी प्राक्कलन (टीएस) के अनुरूप ही लगाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही दोषपूर्ण कार्यो को तत्काल सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागों को अपने संचालित कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी निर्माण पोर्टल में जल्द से जल्द जियो-टैगिंग, फोटो एवं आवश्यक विवरण सहित अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले में यूथ हॉस्टल एवं क्रीड़ा परिसर निर्माण हेतु जगह चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने की बात कही।
उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने शासन की फ्लैगशिप स्कीम महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों का लोक सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे निःशुल्क केवाईसी कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए महिलाओं की सहूलियत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही केवाईसी कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मयोगी अभियान में स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी कर्मचारियों का पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने एवं कोर्स का प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निष्क्रिय योजनाओं के खातों को पूरी तरह बंद कर शेष राशि शासन खाते में जमा कराने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने की बात कही गई। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं, मातृ वंदना योजना के लक्ष्य पूर्ति, रेडी-टू-ईट वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
कलेक्टर ने समय-सीमा से जुड़े लंबित प्रकरणों में तेजी लाते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग और कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल,  ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान